समय के पहले पीरियड आने के क्या कारण होते हैं?

Source:

पीरियड समय के पहले आने के लिए एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन जिम्मेदार हो सकते हैं। दरअसल, इन हार्मोन में बदलाव होने की वजह से पीरियड समय के पहले आ सकता है।

Source:

अगर कोई महिला बहुत ज्यादा तनाव लेती है, तो इसका असर उसके पीरियड पर पड़ सकता है। ऐसे में महिला को समय से पहले ही पीरियड हो सकते हैं।

Source:

अगर किसी महिला की लाइफस्टाइल अचानक से बदल जाती है। इसके साथ ही उसे PCOS की समस्या है, तो इस वजह से भी पीरियड जल्दी आ सकता है।

Source:

कुछ महिलाओं में ओवुलेशन की प्रक्रिया जल्दी होने लगती है। ऐसे में इस वजह से भी महिलाओं के हार्मोन में परिवर्तन होता है, जिसकी वजह से पीरियड जल्दी आ सकता है।

Source:

कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो प्रेग्नेंसी अवॉइड करने के लिए बर्थ कंट्रोल्स पील्स का सेवन कर लेती हैं। ऐसे में उन महिलाओं को भी समय से पहले ही पीरियड हो सकते हैं।

Source:

बढ़ती हुई उम्र की वजह से कुछ महिलाएं मेनोपॉज के स्टेज पर पहुंचती हैं। ऐसे में इन महिलाओं को भी कभी-कभी पीरियड समय से पहले हो सकते हैं।

Source:

कुछ महिलाओं के वजन में अचानक से बदलाव होता है। ऐसे में वजन में अचानक से बदलाव होने की वजह से भी पीरियड जल्दी आ सकते हैं।

Source:

Thanks For Reading!

Tips to Ease Sinus Pain : साइनस के इलाज के लिए दवाई नहीं, अपनाएं यह घरेलू उपाय

Find Out More