रांची न्यूज डेस्क: रातू कमड़े के रहने वाले कमल किशोर साहू के साथ साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये की अवैध निकासी की है। घटना 22 मार्च को हुई जब एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और रिवाड प्वाइंट को ई-वाउचर में बदलने के बारे में बताया। इसके बाद उन्हें दो अलग-अलग लिंक भेजे गए, जिनसे उन्होंने ओटीपी भरकर समिट कर दिया।
लिंक खोलने के बाद, उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपये की अवैध निकासी हो गई। कमल किशोर साहू ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इस धोखाधड़ी की सूचना मिलने पर साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अपराधियों द्वारा ई-वाउचर के नाम पर लिंक भेजे जाते हैं, जिनसे ओटीपी लेकर खातों से पैसे निकाल लिए जाते हैं। पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचने के लिए तफ्तीश कर रही है।