रांची न्यूज डेस्क: रांची में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का बॉयफ्रेंड उसे श्मशान घाट के पास ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसने अपने चार दोस्तों को बुलाया, जिन्होंने भी लड़की से दरिंदगी की। सभी आरोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
परिजनों को बताने के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। रांची एसएसपी के निर्देश पर बनी टीम ने दो आरोपियों - मनीष उरांव (20) और पंकज उरांव (25) को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, 3 नाबालिग आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले भी झारखंड के खुटी में शादी से लौट रही तीन नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ चुका है।