बरियातू में बच्चा चोरी की अफवाह पर उग्र भीड़ ने तीनों को पीटा, पुलिस ने बचाया

Photo Source : Google

Posted On:Friday, February 20, 2026

रांची न्यूज डेस्क: बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु में गुरुवार को बच्चा चोरी की अफवाह ने उग्र रूप ले लिया और इससे एक महिला और दो पुरुषों की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह तीनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गई।

जानकारी के अनुसार, महिला और दो पुरुष टोटो से एदलहातु से गुजर रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति सिगरेट खरीदने के लिए टोटो से उतरा और लौटकर टोटो में बैठ गया। तभी पीछे से कुछ लोग “बच्चा चोर” चिल्लाते हुए दौड़े और भीड़ ने टोटो को रोककर उसमें सवार तीनों पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों का संदेह था कि टोटो में मौजूद आठ साल का बच्चा दुकानदार का है और उसे बहला-फुसलाकर ले जाया जा रहा है।

भीड़ ने बच्चे को टोटो से उतार लिया और महिला व दोनों पुरुषों को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने पहुंचकर तीनों को सुरक्षित निकाल लिया। पूछताछ में महिला और दोनों पुरुषों ने बताया कि वे निर्दोष हैं। बच्चा टोटो में खुद चढ़ गया था और उन्होंने उसकी पहचान नहीं की थी। उन्होंने पुलिस को स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं।

सदर डीएसपी संजिव बेसरा ने कहा कि अभी तक किसी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। प्रारंभिक जांच में मामला अफवाह प्रतीत होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और कानून हाथ में न लें। यदि किसी को संदेह हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.