रांची न्यूज डेस्क: रांची के बूटी मोड़ इलाके में एक हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार को पहाड़ी के पास झाड़ी में महिला का शव मिला, जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर थाना की पुलिस ने कब्जे में लिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम रिम्स में कराया गया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई। शव को मार्चरी में सुरक्षित रखा गया है।
सदर थाना पुलिस ने महिला की पहचान के लिए रांची और आसपास के जिलों में उसकी तस्वीर भेजी है। वहीं, एएसआई निर्भय कुमार की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।