रांची में मानसून से झूमे किसान, खेतों में जुटी धानरोपनी की टोली

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 21, 2025

रांची न्यूज डेस्क: मानसून की झमाझम बारिश से रांची के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में पर्याप्त पानी जमा हो गया है, जिससे किसानों ने धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास हेथू गांव के किसान खेतों में जुटे हैं और बारिश के इस वरदान का पूरा फायदा उठा रहे हैं।

धान रोपने से पहले किसानों ने धरती माता, अपने इष्ट देव और माता अन्नपूर्णा की पूजा की। इसके बाद बीज लेकर खेतों में उतरे। सोमवार को हेथू में नए थाना भवन के सामने के खेतों में किसान पूरे जोश से धान की रोपाई करते नजर आए। खेतों के आसपास चिड़ियों की चहचहाहट भी गूंज रही थी, लेकिन किसान जब तक खेत में रहे, पक्षी दूर ही रहे।

धान की खेती के लिए पानी बेहद जरूरी होता है और इस बार खेतों में पानी की कोई कमी नहीं है। सोमवार को मौसम खुला रहा, बारिश नहीं हुई, जिससे किसानों ने खुले आसमान के नीचे बीज रोपने का काम तेजी से किया।

रांची में इस मानसून में अब तक सामान्य से 106% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 21 जुलाई तक रांची में 955.4 मिमी बारिश हो चुकी है। पूरे झारखंड की बात करें तो अब तक 640.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 59% ज्यादा है।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.