Posted On:Tuesday, September 2, 2025
रांची न्यूज डेस्क: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली ये ट्रेनें झारखंड और उत्तरप्रदेश के यात्रियों को खासा लाभ देंगी। रेलवे के मुताबिक रांची-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन (08629) का परिचालन 18 सितंबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को होगा। यह ट्रेन रांची से शाम 4:50 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं गोरखपुर-रांची स्पेशल (08630) 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे रांची पहुंचेगी। इसके अलावा रांची-आनंद विहार स्पेशल (02877) भी यात्रियों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन 17 अक्टूबर से हर शुक्रवार रात 11:55 बजे रांची से खुलेगी और रविवार तड़के 3:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं वापसी में आनंद विहार-रांची स्पेशल (02878) 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह 4:00 बजे आनंद विहार से खुलेगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे रांची पहुंचेगी। इन ट्रेनों का ठहराव बोकारो स्टील सिटी और मुरी रेलवे स्टेशन पर भी रहेगा। इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को सीट की परेशानी से बड़ी राहत मिलेगी। खासतौर पर झारखंड के रांची और उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को इसका फायदा होगा। रेलवे का कहना है कि भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए ये कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व रेलवे ने चल्र्लापल्ली-शालीमार स्पेशल ट्रेन की अवधि भी बढ़ा दी है। अब ट्रेन नंबर 07225 चल्र्लापल्ली-शालीमार स्पेशल का परिचालन 13 अक्टूबर तक और ट्रेन नंबर 07226 शालीमार-चल्र्लापल्ली स्पेशल का परिचालन 14 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इससे त्योहारों के दौरान दक्षिण भारत और बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
1.15 करोड़ का मुआवजा नहीं देने पर बीएसआरटीसी की बस जब्त, रांची सिविल कोर्ट परिसर में खड़ी कराई गई
रांची में कोयला कारोबारी के घर फायरिंग के 13 घंटे के भीतर पांच अपराधी गिरफ्तार, मुठभेड़ में गैंग का सदस्य घायल
बैंक ऑफ इंडिया को 19.30 करोड़ का चूना लगाने का आरोप, राइस मिल कंपनी के पूर्व निदेशकों पर सीबीआई ने दर्ज किया केस
रांची के मोरहाबादी मैदान में लगा दिवाली मेला, 400 स्टॉल पर मिल रही डिजाइनर साड़ी से लेकर हैंडमेड चॉकलेट तक
‘शैतान’ के बाद फिर डराएंगे आर माधवन, विशाल फुरिया की नई हॉरर फिल्म में आएंगे नजर
झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश के बाद रांची में छाया घना कुहासा; जानें 5 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम
संजय गुप्ता को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुए रोनित रॉय और मिलाप जावेरी, कई सितारे पहुंचे घर
‘बाबुडी मेरा निकनेम है’, श्रद्धा कपूर ने बताया ‘ईठा’ से जुड़ा दादी का खास रिश्ता, भावुक हुईं अभिनेत्री
देवघर पहुंचे सीजेआई, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगे पूजा; झारखंड हाईकोर्ट में डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ
संजय गुप्ता के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, संजय दत्त बोले- भाई, तुम्हारा सपना ‘कांटे 2’ जरूर पूरा करूंगा
रांची में पिता ने सोते हुए बेटे पर कुल्हाड़ी से किए कई वार, 17 साल के नितेश की मौत; आरोपी गिरफ्तार
जेपीएससी परीक्षा घोटाले में मनोज कुमार को हाईकोर्ट से जमानत, इस मामले में राहत पाने वाले पहले आरोपी
Posted On:Thursday, November 5, 2026
बैंक ऑफ इंडिया को 19.30 करोड़ का चूना लगाने का आरोप, राइस मिल कंपनी के पूर्व निदेशकों पर सीबीआई ने द...
रांची में बदलेगा मौसम, 6 नवंबर तक 17 डिग्री पहुंच सकता है पारा; सुबह धुंध और रात में बढ़ेगी ठंड
Posted On:Wednesday, November 4, 2026
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रांची-गोरखपुर और दुर्ग-बरौनी के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; जानें पूरा श...
Posted On:Tuesday, November 3, 2026
रांची में 4 नवंबर से कमजोर पड़ेगा बारिश का दौर, अगले चार दिनों में 3-4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
देवघर पहुंचे सीजेआई, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगे पूजा; झारखंड हाईकोर्ट में डेटा सेंटर का करेंगे उ...
Posted On:Monday, November 2, 2026
झारखंड में बदलेगा मौसम, 3 और 4 नवंबर को कई जिलों में बारिश के आसार; सुबह-रात बढ़ेगी ठंड
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer