IIM रांची और Masai ने लॉन्च किया एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम: बिजनेस एनालिटिक्स और AI में विशेषज्ञता

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, February 18, 2026

रांची न्यूज डेस्क: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM) रांची ने Ed-Tech प्लेटफॉर्म मसाई के साथ मिलकर बिजनेस एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में एक एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह छह महीने का, पूरी तरह से ऑनलाइन कोर्स 14 मार्च 2026 से शुरू होगा और इसमें प्रबंधन के मूल सिद्धांतों के साथ अप्लाइड एनालिटिक्स और AI कौशल सिखाए जाएंगे, ताकि बदलती व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रतिभागियों को तैयार किया जा सके।

कोर्स में तकनीकी पेशेवर जो प्रबंधन भूमिकाओं में जाना चाहते हैं, गैर-तकनीकी पेशेवर जो एनालिटिक्स की समझ बढ़ाना चाहते हैं, व्यवसायी, स्टार्टअप संस्थापक, छात्र और शुरुआती करियर वाले पेशेवर शामिल हो सकते हैं। कोर्स की फीस ₹60,000 रखी गई है। सफल प्रतिभागियों को IIM रांची से एग्जीक्यूटिव सर्टिफिकेट भी मिलेगा। प्रोग्राम सप्ताह में 8–10 घंटे के समय निवेश के लिए कोर्स को कार्यरत पेशेवरों के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है।

प्रोग्राम बिजनेस एनालिटिक्स और AI की नींव प्रदान करता है, जिससे डेटा-आधारित निर्णय लेने में मदद मिले। इसमें बिजनेस समस्या पहचान, डेटा प्रबंधन, प्रिडिक्टिव मॉडलिंग और AI-आधारित डिसीजन सिस्टम शामिल हैं। प्रतिभागियों को SQL, पाइथन, स्टैटिसटिकल मैथर्ड और मशीन लर्निंग में प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा, रिस्पांसिबल AI, डाटा गवर्नेंस और स्ट्रक्चर्ड बिजनेस स्टोरी टेलिंग पर भी जोर दिया जाएगा। प्रतिभागियों को बैंकिंग, रिटेल, ऑपरेशंस और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जुड़े प्रोजेक्ट और केस स्टडी करने का अवसर मिलेगा।

चयन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करेंगे। इसके बाद क्वालीफायर राउंड में शामिल होंगे, जो क्वानटेटिव एप्टीट्यूड, डाटा इंटरप्रिटेशन, वर्बल एबिलिटी और लॉजिकल रीजनिंग पर आधारित 60 मिनट का टेस्ट होगा। क्वालीफायर राउंड की फीस ₹99 है। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.