अमेरिका में झारखंड मूल के डॉक्टर दंपति को मिला लाईफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, May 28, 2025

रांची न्यूज डेस्क: न्यू जर्सी में आयोजित बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बिजाना) के 50वें स्थापना वर्ष और ग्लोबल कॉन्क्लेव के दौरान रांची जिले के मूल निवासी डॉ अविनाश गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ गीता गुप्ता को लाईफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारत और अमेरिका में स्वास्थ्य सेवा, समाजसेवा और समुदाय के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। दोनों फिलहाल न्यू जर्सी में रहते हैं और समाजसेवा के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय हैं।

समारोह के दौरान झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी मौजूद रहे और उन्होंने इस सम्मान के लिए गुप्ता दंपति को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि गुप्ता दंपति ने झारखंड के दूरदराज के आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में मोबाइल हेल्थ क्लिनिक के जरिए हजारों लोगों को मुफ्त इलाज, दवाएं, ब्लड टेस्ट, ईसीजी और एक्स-रे जैसी सुविधाएं मुहैया कराईं। अब तक 115 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 10,000 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा चुका है।

डॉ गुप्ता और उनकी टीम ने भारत में कोविड महामारी के समय 10-बेड वाला कोविड केयर सेंटर तैयार करवाया, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और एंबुलेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं, जिससे कई जानें बचाई जा सकीं। अमेरिका में भी उन्होंने समुदाय के लिए सराहनीय काम किए हैं। बतौर अध्यक्ष उन्होंने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाले सबसे बड़े भारत दिवस परेड का आयोजन किया, जो एफआईए के बैनर तले हुआ और भारतीय मूल के प्रवासियों के बीच गर्व का विषय बना।

डॉ अविनाश गुप्ता न केवल बिजाना के अध्यक्ष रह चुके हैं बल्कि अमेरिका के मोनमाउथ मेडिकल सेंटर, साउदर्न कैंपस के भी प्रमुख रहे हैं। वर्तमान में वह ओसियन काउंटी बोर्ड ऑफ हेल्थ के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने श्री सिद्धिविनायक मंदिर और भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के माध्यम से लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपये की राशि सामुदायिक विकास कार्यों के लिए जुटाई है। उनकी यह उपलब्धियां भारत और अमेरिका दोनों जगहों पर प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.