झारखंड में रोजाना 1 हजार से ज्यादा ट्रैफिक चालान, नियमों के उल्लंघन में 21वें नंबर पर राज्य

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, May 15, 2025

रांची न्यूज डेस्क: झारखंड में वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते राज्य में रोजाना करीब 1000 लोगों का चालान कट रहा है। इसी वजह से झारखंड देशभर में ट्रैफिक नियम उल्लंघन के मामलों में 21वें स्थान पर है। यहां औसतन 937 लोगों का रोजाना ट्रैफिक चालान कटता है।

तमिलनाडु सबसे आगे, झारखंड 21वें नंबर पर
देश में सबसे ज्यादा चालान काटने वाले राज्यों में पहले स्थान पर तमिलनाडु है, जहां रोजाना सबसे अधिक ट्रैफिक चालान काटे जाते हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश दूसरे, केरल तीसरे, हरियाणा चौथे और दिल्ली पांचवें नंबर पर हैं।

चालान से आमदनी में झारखंड पीछे
चालान से होने वाली आमदनी के मामले में उत्तर प्रदेश पहले, हरियाणा दूसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर हैं, जबकि झारखंड का स्थान 21वां है।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.