आंधी-बारिश से रांची के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल

Photo Source : Google

Posted On:Monday, March 16, 2026

रांची न्यूज डेस्क: सोमवार दोपहर बाद आई तेज आंधी और बारिश के कारण रांची के कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। खराब मौसम के चलते कई फीडरों से एहतियातन बिजली काट दी गई थी। मौसम सामान्य होने के बाद धीरे-धीरे बिजली बहाल की गई, लेकिन कई जगह लोकल फॉल्ट और पेड़ों की डालियां तारों पर गिरने से आपूर्ति देर तक बाधित रही।

धुर्वा के वाईएमसीए स्कूल के पास पेड़ की टहनी बिजली तार पर गिरने से लोकल फॉल्ट हो गया, जिससे धुर्वा, सेक्टर और बिरसा चौक समेत आसपास के इलाकों में तीन से चार घंटे तक बिजली नहीं रही। इसके अलावा बहुबाजार, नया टोली और पुंदाग समेत कई इलाकों में भी उपभोक्ताओं ने घंटों बिजली गुल रहने की शिकायत दर्ज कराई।

इधर बिजली विभाग ने जानकारी दी है कि मंगलवार को भी रांची के कई इलाकों में मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कोकर डिविजन, चुटिया, नामकुम, स्वर्ण रेखा नगर, लीची बगान और लेावाडीह समेत कई इलाकों में अलग-अलग समय पर मरम्मत और केबल लगाने का काम किया जाएगा, जिससे कुछ समय के लिए बिजली बंद रहेगी।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.