रांची न्यूज डेस्क: रांची यूनिवर्सिटी ने छात्रों को राहत देते हुए रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर 7 अप्रैल 2025 को अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी विश्वविद्यालय की पूर्व घोषित अधिसूचना में
पहले 1 मई मजदूर दिवस पर अवकाश प्रस्तावित था, लेकिन अब उसे रद्द कर सात अप्रैल को छुट्टी दी गई है। इस बदलाव की अधिसूचना शनिवार को कुलसचिव द्वारा जारी की गई।
हालांकि, अवकाश के दिन भी विश्वविद्यालय की पूर्व निर्धारित परीक्षाएं यथावत चलेंगी। कुलपति के आदेशानुसार यह निर्णय लिया गया है और सभी संबंधितों को इसकी जानकारी दे दी गई है।