मुंबई, 12 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन) अमेरिका केवल गगनचुंबी इमारतों और आधुनिकता का देश ही नहीं, बल्कि इसकी कला और संस्कृति भी उतनी ही जीवंत और विविधतापूर्ण है। पूरे देश में सालभर चलने वाले अलग-अलग फेस्टिवल्स और सांस्कृतिक आयोजनों से यहां की विविधता नजर आती है।
- सितंबर में बर्मिंघम, अलबामा में ‘Southbound’ नामक 10-दिवसीय साउदर्न फूड फेस्टिवल होता है, जिसमें क्षेत्रीय खानपान, रसोइयों के डेमो, रात में लाइव म्यूजिक और सांस्कृतिक कहानियों का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
- कैलिफोर्निया के ‘Palm Springs’ में ‘Modernism Week’ हर साल मध्य-शताब्दी के डिजाइन, आर्किटेक्चर और संस्कृति का उत्सव है।
- न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क में अंतरराष्ट्रीय बलून फिएस्टा (4-12 अक्टूबर 2025) में रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान सजाते हैं। वहीं सितंबर में मिनियापोलिस में तितलियों के साथ ‘Monarch Festival’ की धूम रहती है।
- अटलांटा, जॉर्जिया में ‘Shaky Knees Music Festival’ (19-21 सितंबर 2025) में Blink-182, Deftones जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकार रॉक म्यूजिक का जादू बिखेरेंगे।
आगामी वर्ष के प्रमुख आयोजन
2026 में न्यू ऑरलियन्स में ‘Jazz & Heritage Festival’ (23 अप्रैल से 3 मई 2026) का आयोजन होगा, जिसमें जैज संगीत के साथ कैजन भोजन का आनंद मिलेगा। ऑस्टिन, टेक्सास में मार्च में ‘SXSW’ फेस्टिवल फिल्म, म्यूजिक और टेक इनोवेशन का संगम बनाता है। चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना का ‘Spoleto Festival USA’ (मई-जून) ओपेरा, नृत्य, थिएटर और दक्षिणी आकर्षण के लिए प्रसिद्ध है।
मियामी में ‘Calle Ocho Music Festival’ (मार्च 2026) देश का सबसे बड़ा लेटिन संगीत उत्सव है, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक व्यंजन, लोकनृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियां होती हैं। देश के कोने-कोने में ‘Coachella Valley Music and Arts Festival’ (इंडियो, कैलिफोर्निया) और ‘Lollapalooza’ (शिकागो) जैसे पर्व संगीत प्रेमियों की धड़कन हैं।
संगीत और विरासत के स्थल
नैशविल, टेनेसी में ग्रैंड ओले ओप्री से लेकर ब्रॉडवे की हॉन्की-टोंक बार हर शाम देशी संगीत की खासियत हैं।
मेम्फिस में ‘Beale Street’ पर ब्लूज संगीत और ‘Graceland’ में एल्विस प्रेस्ली की विरासत का अनुभव लिया जा सकता है।
मोटाउन संगीत के जन्मस्थान डेट्रायट, मिशिगन में ‘Motown Museum’ जरूर जाएं, जहाँ स्टीवी वंडर, डायना रॉस, मार्विन गे जैसे दिग्गजों की यादें संजोई गई हैं।
नए प्रदर्शनियां, ऐतिहासिक स्थल और सांस्कृतिक परंपराएं अमेरिका की रचनात्मकता और विविधता को दशार्ती हैं। अमेरिका का हर शहर अपनी कला और संस्कृति की अनूठी कहानी कहता है — और दुनिया भर के यात्री इसकी आत्मा का अनुभव करने आमंत्रित हैं।