रांची न्यूज डेस्क: लायंस क्लब ऑफ रांची गैलेक्सी का 8वां पदस्थापन समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिलापाल संजय कुमार रहे, जबकि पदस्थापन पदाधिकारी सीमा बाजपेयी और इंडक्शन पदाधिकारी शुभ्रा मजूमदार भी उपस्थित थीं।
इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के लिए क्लब के नए पदाधिकारी घोषित किए गए। पूनम सिंह को अध्यक्ष, अंजना कुमारी को सचिव और रीता सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में केका रॉय, सविता गुप्ता, रीता गुप्ता, रश्मि प्रिया, रिंकी तिवारी, पूनम पद्मा और वीणा श्री समेत कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।