Posted On:Tuesday, September 2, 2025
रांची न्यूज डेस्क: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली ये ट्रेनें झारखंड और उत्तरप्रदेश के यात्रियों को खासा लाभ देंगी। रेलवे के मुताबिक रांची-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन (08629) का परिचालन 18 सितंबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को होगा। यह ट्रेन रांची से शाम 4:50 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं गोरखपुर-रांची स्पेशल (08630) 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे रांची पहुंचेगी। इसके अलावा रांची-आनंद विहार स्पेशल (02877) भी यात्रियों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन 17 अक्टूबर से हर शुक्रवार रात 11:55 बजे रांची से खुलेगी और रविवार तड़के 3:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं वापसी में आनंद विहार-रांची स्पेशल (02878) 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह 4:00 बजे आनंद विहार से खुलेगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे रांची पहुंचेगी। इन ट्रेनों का ठहराव बोकारो स्टील सिटी और मुरी रेलवे स्टेशन पर भी रहेगा। इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को सीट की परेशानी से बड़ी राहत मिलेगी। खासतौर पर झारखंड के रांची और उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को इसका फायदा होगा। रेलवे का कहना है कि भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए ये कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व रेलवे ने चल्र्लापल्ली-शालीमार स्पेशल ट्रेन की अवधि भी बढ़ा दी है। अब ट्रेन नंबर 07225 चल्र्लापल्ली-शालीमार स्पेशल का परिचालन 13 अक्टूबर तक और ट्रेन नंबर 07226 शालीमार-चल्र्लापल्ली स्पेशल का परिचालन 14 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इससे त्योहारों के दौरान दक्षिण भारत और बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रांची में दो युवकों ने की आत्महत्या, अलग मामले में युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
रेल यात्रियों के लिए अहम सूचना: रांची मंडल की कई ट्रेनों के ठहराव और मार्ग में बदलाव
Posted On:Saturday, February 7, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची और जमशेदपुर दौरा
Posted On:Monday, December 29, 2025
रांची में नए फ्लाईओवर से ट्रैफिक में मिलेगी राहत
रांची पहुंचीं राष्ट्रपति, सुरक्षा के चलते तीन दिन तक बदली ट्रैफिक व्यवस्था
Posted On:Sunday, December 28, 2025
रांची में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत: युवती को गोली मार युवक ने की आत्महत्या
Posted On:Friday, December 26, 2025
बांग्लादेश हिंसा पर उबाल, जेएमएम ने केंद्र से सख्त कदम उठाने की मांग की
Posted On:Thursday, December 25, 2025
झारखंड के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, अगले तीन दिन बढ़ेगी ठंड
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer