झारखंड के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, अगले तीन दिन बढ़ेगी ठंड

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, December 25, 2025

रांची न्यूज डेस्क: राजधानी रांची सहित राज्य के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के 17 जिलों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का असर बना रहने की आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, ठंडी हवाओं के साथ-साथ इन इलाकों में कोहरे का प्रभाव भी लगातार बना रहेगा, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने से लोगों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। ठंड बढ़ने के कारण रात में कनकनी तेज हो गई है और शाम होते ही सड़कों पर आवाजाही कम नजर आने लगी है। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है।

पिछले 24 घंटे के मौसम पर नजर डालें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा, हालांकि कई जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिला। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस गुमला में रहा। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 25 और 26 दिसंबर को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज में शीतलहर और घने कोहरे की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 25 से 27 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जबकि इसके बाद दो दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.