रांची में चीन से जुड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा, 7 एजेंट गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, July 5, 2025

रांची न्यूज डेस्क: रांची में शुक्रवार शाम बड़ी साइबर ठगी का भंडाफोड़ हुआ है। सीआईडी के अधीन साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चीन के साइबर ठगों की मिलीभगत से काम कर रहे 7 एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये लोग निवेश का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे और डिजिटल अरेस्ट जैसे नए तरीकों से लोगों को डराकर पैसा वसूलते थे।

गिरफ्तारी जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओलिव गार्डन होटल से की गई, जहां से ये गिरोह सारा नेटवर्क चला रहा था। पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी म्यूल अकाउंट्स की व्यवस्था कर विदेशी ठगों को पैसे ट्रांसफर कराने में मदद करते थे। इनमें कई आरोपी बिहार और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार लोगों में सिवान, नालंदा, नवादा और पटना के युवकों के साथ मध्य प्रदेश के सागर जिले का एक युवक भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल, 14 एटीएम, 11 सिम, एक लैपटॉप, एक चेकबुक और 60 म्यूल खातों की डिटेल बरामद की है।

सीआईडी ने इसे साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता बताया है। आम जनता से अपील की गई है कि किसी अनजान लिंक या निवेश स्कीम में न फंसें और किसी भी साइबर फ्रॉड की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर दें।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.