रांची स्मार्ट सिटी की ग्रीनफील्ड योजना बनी देशभर में मॉडल, केंद्र बनाएगा ब्लूप्रिंट

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, June 26, 2025

रांची न्यूज डेस्क: स्मार्ट सिटी मिशन के 10 साल पूरे होने पर बुधवार को भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव और मिशन निदेशक रूपा मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए देश के सभी 100 स्मार्ट शहरों के सीईओ और अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी और कहा कि इस मिशन ने देश के शहरी विकास की रफ्तार और दिशा दोनों में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

रूपा मिश्रा ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत गठित एसपीवी (Special Purpose Vehicle) भविष्य में भी सक्रिय रहेंगी और शहरी योजनाओं में उनकी विशेषज्ञता को महत्व दिया जाएगा। उन्होंने रांची स्मार्ट सिटी द्वारा चलाए जा रहे ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट की विशेष सराहना की और कहा कि इस मॉडल को देश के अन्य शहरों में भी लागू किया जाना चाहिए।

रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक (तकनीकी) राकेश कुमार नंदक्योलियार ने बताया कि ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट रांची को नई दिशा दे रहा है। इस योजना से ना केवल सुनियोजित शहरी विकास हो रहा है, बल्कि विश्वस्तरीय नागरिक सुविधाएं, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी शहर को मजबूती मिल रही है। केंद्रीय मंत्रालय अब इस मॉडल पर आधारित एक ब्लूप्रिंट बनाने की तैयारी में है।

इस अवसर पर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ सूरज कुमार ने भी टीम को बधाई दी और विश्वास जताया कि रांची स्मार्ट सिटी नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से रांची, देश के स्मार्ट शहरों की सूची में एक अग्रणी उदाहरण बन सकता है।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.