Posted On:Wednesday, July 2, 2025
रांची न्यूज डेस्क: राजधानी रांची को 3 जुलाई यानी गुरुवार को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रांची के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंत्री इसी दिन गढ़वा में भी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। गडकरी सुबह 10:40 बजे दिल्ली से रांची पहुंचेंगे और वहां से सीधे गढ़वा के हूर गांव जाएंगे। दोपहर 12 बजे वह रेहला फोर लेन सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से दोपहर 2:15 बजे रांची लौटेंगे। रांची पहुंचने के बाद वह सबसे पहले बिरसा चौक जाकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और फिर रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। करीब 3 बजे गडकरी फ्लाइओवर उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे और फिर मोटरसाइकिल जुलूस के साथ ओटीसी ग्राउंड पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर झारखंड में नेशनल हाईवे से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी। कार्यक्रम में एनएचएआई के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। गडकरी वहां फ्लाइओवर का जायजा भी लेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री होटल रेडिशन ब्लू जाएंगे जहां अधिकारियों के साथ NH परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में ट्रांसपोर्ट से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा होगी और जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। शाम 6:45 बजे गडकरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रांची में मामूली विवाद बना हिंसा की वजह, फायरिंग से मचा हड़कंप
रांची रेल मंडल में CBI की सख्ती, मोबाइल जब्त कर सीनियर डीसीएम से पूछताछ
रांची एयर एंबुलेंस हादसा: 7 लोग सवार, कई बड़े अपडेट्स सामने
रांची में रामनवमी की धूम, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पूजा-अर्चना
रांची एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी, 24 फ्लाइट्स रोजाना उड़ान भरेंगी
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उलिहातु में बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, आईआईएम रांची दीक्षांत समारोह में भी हुए शामिल
संघर्ष से सफलता तक: किरण ने खड़ा किया लाखों का मसाला कारोबार
पिठोरिया में पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा
समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी
मनीष मल्होत्रा की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे
जेईई मेंस से पहले बड़ा फर्जीवाड़ा, सिस्टम से छेड़छाड़ की साजिश का खुलासा
Posted On:Thursday, April 2, 2026
रांची नगर निगम ने बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स वसूली
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने लोहे की रॉड से पीटकर पत्नी की हत्या
Posted On:Tuesday, March 31, 2026
रांची में शर्मनाक घटना: महिला को काला रंग पोतकर सरेआम किया गया अपमानित, दो गिरफ्तार
Posted On:Monday, March 30, 2026
Posted On:Sunday, March 29, 2026
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उलिहातु में बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, आईआईएम रांची दीक्षांत समा...
Posted On:Saturday, March 28, 2026
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer