रांची से तीन पाकिस्तानी बच्चे वापस भेजे जाएंगे, केंद्र सरकार के निर्देश पर कार्रवाई

Photo Source : Google

Posted On:Monday, April 28, 2025

रांची न्यूज डेस्क: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देशभर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत झारखंड में भी कार्रवाई शुरू हो गई है। राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में रह रहे तीन पाकिस्तानी बच्चों को शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। दिल्ली से इन्हें पाकिस्तान भेजा जाएगा। झारखंड में फिलहाल पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

इन तीन बच्चों की कहानी थोड़ी अलग है। बच्चों की मां भारतीय नागरिक हैं, जो रांची की रहने वाली हैं और उनकी शादी पाकिस्तान के एक व्यक्ति से हुई थी। बच्चों की नागरिकता पाकिस्तान की है। जनवरी महीने में ये बच्चे अपने नाना-नानी के साथ रांची आए थे। हालांकि अब केंद्र सरकार के निर्देश के चलते इन्हें अपने वतन वापस लौटना पड़ रहा है।

शनिवार को पुलिस टीम डोरंडा इलाके में बच्चों के घर पहुंची और परिवार को सरकार के आदेश की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चूंकि बच्चों की नागरिकता पाकिस्तान की है, इसलिए उन्हें वापस भेजना अनिवार्य है। तीनों बच्चों की उम्र 3 से 10 साल के बीच बताई जा रही है। फिलहाल इन्हें राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा गया है, जहां से इन्हें पाकिस्तान रवाना किया जाएगा।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.