रांची में बाल तस्करी के खिलाफ राज्यस्तरीय कार्यक्रम, बच्चों के सुरक्षित भविष्य पर जोर

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, November 20, 2025

रांची न्यूज डेस्क: विश्व बाल अधिकार दिवस के अवसर पर गुरुवार को रांची के एक होटल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का विषय था ‘बाल तस्करी से आजादी, सुरक्षित बचपन, सशक्त झारखंड’।

मुख्य अतिथि और विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि झारखंड में बच्चों के लिए अपार संभावनाएं हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ बच्चे दलालों और प्लेसमेंट एजेंसियों के बहकावे में आकर बाल तस्करी के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गंभीर और दुखद स्थिति है और इसे समाप्त करने के लिए सभी हितधारकों को मिलकर पूरी ताकत से प्रयास करना होगा।

विशिष्ट अतिथि और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने बताया कि झारखंड सरकार बाल तस्करी के खिलाफ संवेदनशील और सशक्त कदम उठा रही है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि चाहे वह रेस्क्यू हो या रिहैबिलिटेशन, तस्करी के शिकार बच्चों और उनके परिवारों तक सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचे।

कार्यक्रम में बाल कल्याण संघ के सचिव संजय मिश्रा, योजना विकास सचिव मुकेश और मिशन वात्सल्य के निदेशक विजय कुमार सिन्हाने बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।


रांची और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ranchivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.